पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों के वैसे उपभोक्ता जो बिना मीटर लगवाए बिजली का उपयोग कर रहे हैं,उनके कनेक्शन विच्छेद कर दिए जाएंगे उक्त जानकारी मशरक प्रखंड क्षेत्र के विधुत जूनियर इंजीनियर विक्रम कुमार ने बताया कि विद्युत अधीक्षण अभियंता अंचल छपरा तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता छपरा प्रमंडल, पूर्वी के निर्देशानुसार जिनके परिसर में मीटर नहीं लगा है तथा वे बिजली का उपभोग कर रहे हैं, वैसे उपभोक्ता अविलंब अपने स्थानीय मिस्त्री तथा स्थानीय कार्यालय से संपर्क स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर बिजली का मीटर लगवा लें। अन्यथा उनके परिसर का विद्युत विच्छेदित कर दी जाएगी। साथ ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग