मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने जरूरतमंदो के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा(सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते अत्यंत परेशानियों को झेल रहे मढ़ौरा विधानसभा के नगरा प्रखंड अंतर्गत कादीपुर पंचायत के कादीपुर गांव में, तुजारपुर पंचायत के मोहम्मद पट्टी गांव में, कोरेया पंचायत के कोरेया गांव में एवं जगदीशपुर पंचायत के जगदीशपुर एवं गांग सरगटी गांवों में 87 अतिनिर्धन, बेबस ,लाचार, अंधा, विकलांग, विधवा एवं वृद्ध परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भारतीय जनता पार्टी के मरहौरा विधानसभा के नेता एवं भावी प्रत्याशी श्री नागेंद्र राय के द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बबलू मिश्रा, नगरा मंडल के अध्यक्ष चंद्र सेन कुवर जी, नगरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेश शाह जी, मरहौरा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष श्री बद्री नारायण सिंह ,पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर्य सुमन, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष ललन जायसवाल, वार्ड संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद, शंभू शाह, मोहन प्रसाद कुशवाहा, राम नगीना राय, नेपाली यादव, उमेश यादव, अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग