मशरक में कोरोना माई की होने लगी पूजा, फैला है अंधविश्वास
पंकज कुमार सिंह।मशरक
भारत की धरती देवभूमि की संस्कृति आस्था और विश्वास से बनी है लेकिन इससे भी इंकार नही किया जा सकता है कि जब आस्था जब विश्वास से अंधविस्वास में बदल जाती है तो बड़ी मुसीबत भी लेकर आती है। कई बार इसका नुकसान बड़ा हो जाता है। अब कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जो अंधविस्वास फैला है वो किसी बड़ी मुसीबत का मार्ग प्रसस्त कर रहा। मशरक प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह हर गांव में दर्जनों महिलाओं ने हाथ में पूजन सामग्री लोटे में जल लिए हुए निकल पड़ी जितने लोगों की नजर पड़ी सभी लोग अधंविश्वास में पड़ीं महिलाओं को देखकर हतप्रभ रह गए।कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी जो चीन के वुहान शहर से निकल कर पूरे विश्व में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है जिसे सारा संसार एक जैविक हथियार मान रहा है, वही मशरक प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों की महिलाएं इसे कोरोना माई समझ गई,और घर से लोंग इलाइची लड्डू फूल लेकर बाहर के मैदान में पहुंची और कोरोना भगाने को लेकर मंगल गीत भी गाए और पूजा अर्चना कर सिंदूर से रोड़ी अब तक के साथ कोरोना माई की पूजा भी की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग