क्वारेंटाइन सेंटर पर समाजसेवी ने प्रवासियों के बीच वितरण किया राहत सामग्री
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच जरूरतमंदों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुरारपुर निवासी व समाजसेवी जमादार राय द्वारा प्रखंड के भुषाव पंचायत अंतर्गत हंसराजपुर ग्राम कचहरी भवन पर बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्जनों प्रवासी मजदूरों के बीच मॉस्क, सैनिटाइजर, बिस्किट, साबुन आदि राहत सामग्री का वितरण किया। समाजसेवी जमादार राय ने बताया कि अबतक प्रखण्ड के अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटर का भ्रमण कर अपने निजी कोष से एक हजार से अधिक प्रवासियों को राहत सामग्री कीट उपलब्ध कराई जा चुकी है। वही आधा दर्जन से अधिक पंचायतो में घूम-घूम कर सैकड़ो जरुरतमंदों को भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जबकि शेष पंचायतो में भी वितरण का कार्य जारी है। इस दौरान समाजसेवी ने सभी उपस्थित लोगों से इस आपदा की घड़ी में धैर्य और साहस के साथ सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही आवश्यक कार्यो के लिये ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई एवं हर समय मॉस्क लगाए रहने की सलाह दी गई।वही सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को बेवजह भीड़-भाड़ से बचने की बात कही गई।मौके पर नरेंद्र राय शिक्षक,नागेंद्र राय, भरत राय,ग्यासूदिन अंसारी,कमलेश बैठा ,बजरंग सिंह ,नीरज कुमार ,वीरन राय , लक्ष्मण यादव ,अनिल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग