राशन के लिए दर-दर भटक रहा दिव्यांग युवक, सिस्टम बेफिक्र
मशरक(सारण)। प्रखंड के सेमरी पंचायत के सिउरी ग्राम के दिव्यांग मुन्ना कुमार पिता तपेन्द्र कुमार सिंह वैश्विक महामारी के दौरान आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके है। वही इनकी विकलांगता भोजन के जुगाड़ में बड़ी बाधा बन रहीं हैं। ये बराबर राशनकार्ड के लिए मुखिया से लेकर अधिकारियों के पास अपना दुखड़ा सुनाया पर इसी बीच नये राशनकार्ड के लिए सरकार द्वारा आवेदन लेने की बात आयी। जब ये राशन कार्ड के लिए आवेदन देने मुखिया कुसुम देवी के पास पंहुचे तो माननीय मुखिया जी द्वारा इनकी बातों का संज्ञान लेकर सर्वप्रथम ऑनलाइन सूची में इनकी नाम की जांच की गई। ततपश्चात यह पाया गया कि इनका नाम राशन कार्डधारी के सूची में है साथ ही इनके नाम पर राशन का उठाव फरवरी माह का किया गया है। जबकि लाभुक को ना राशन मिला है और ना हीं कार्ड मिला है। इस संबंध में मुखिया ने बतायी कि द्वारा मशरक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की गई साथ ही उनकेे व्हाट्स एप पर इस संबंध में पूरी जानकारी साझा की गई। इसके बाद भी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार की जांच नहीं की गई। जिससे साफ पता चलता है कि जनवितरण दुकानदार एवं प्रखंड आपूर्तिकर्ता के मिलीभगत से दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के राशन का उठाव फर्जी तरीके से किया जा रहा है। वही बुधवार को थाना स्तर पर बनें व्हासटप ग्रुप में इस खबर को डाला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग