तीहरे हत्याकांड के पीड़ितो से मिलने हथुआ के रूपनचक में आये लोजपा का शिष्टमंडल
गोपालगंज (उचकागांव)- हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए आज लोजपा का शिष्टमंडल जिले में आएगा। उक्त आशय की जानकारी लोजपा के जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता जानकी शरण पाठक ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर दी। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय ने भी घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश के बाद लोजपा का शिष्टमंडल गुरुवार के दिन हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में जाकर राजद नेता जेपी यादव के परिजनों से मिलेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग