अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। योग निरोग रहने का प्रमुख साधन है। करें योग रहें निरोग ,उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जलालपुर मिश्रवलिया स्थित अपने आवास पर कही। वे सोमवार की सुबह अपने आवास पर योगाभ्यास कर रहे थे। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का खूबसूरत उपहार है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान योग स्वस्थ रहने का मजबूत माध्यम बना है। योग के माध्यम से शरीर की इम्यून सिस्टम काफी मजबूत हुई है, इसको सबने माना है। इससे स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन का विकास होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को सभी अपने दिनचर्या मे अपनावें और स्वस्थ रहें। वहीं युवा नेता प्रमोद सीग्रीवाल ने कहा कि इसबार योग दिवस का थीम रखा गया है “योग फार वेल बीइंग’ यानी स्वास्थ्य के लिए योग। उन्होंने कहा कि 21जून को यह दिवस इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन सबसे लम्बा दिन होता है। अत: लम्बी उम्र के लिए योगा करना बहुत जरुरी है। मौके पर पंकज कुमार सिंह, निलेश कुमार सिंह नीतीश पांडेय भी थे।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन