पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय को हरित विधालय स्वच्छ विद्यालय ऑनलाइन प्रतियोगिता में बिहार राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी छा गई। जलजीवन हरियाली के तहत किए जा रहे कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण संस्थानों के लिए केंद्रीय संगठन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बिहार प्रदेश के 49 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय मशरक ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि हरित विधालय स्वच्छ विद्यालय ऑनलाइन प्रतियोगिता में कुल 130 प्रश्न ऑनलाइन पूछे गए जिसका सटीक एवं तथ्यपरक उत्तर दिया गया साथ ही विद्यालय परिसर में हरित विधालय स्वच्छ विद्यालय के तहत किए गए पौधारोपण एवं परिसर की स्वच्छता का ऑन स्पॉट निरीक्षण भी संभाग से प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग