राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/सारण। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार की दोपहर कटावरोधी कार्यो में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता राजीव प्रभाकर को पीट दिया। इस मामले को लेकर जेई राजीव प्रभाकर ने स्थानीय थाने में सोनवर्षा गांव के आनंद कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ,अनिमेष कुमार ,अमर प्रताप उर्फ अनुज कुमार सिंह ,विशाल सिंह और यशवंत सिंह सहित दर्जनों अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है ।मिली जानकारी के अनुसार कनीय अभियंता रविवार को सोनवर्षा गांव में हो रहे कटावरोधी कार्यो की मॉनिटरिंग करने गये थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गुणवत्ता का सवाल उठाते हुए उनके साथ बदसलूकी की एवं बाद में उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि कटावरोधी कार्य मे बालू की जगह मिट्टी डाली जा रही थी जिसका विरोध करने पर आपदा विभाग के कनीय अभियंता द्वारा झूठे मुकदमो में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने कनीय अभियंता के साथ मारपीट की घटना से इनकार किया। वहीं जल संसाधन विभाग के जेई राजीव प्रभाकर ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कटावरोधी कार्यो की मॉनिटरिंग के दौरान इन युवकों ने रंगदारी के उद्देश्य से मेरे साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आनंद कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग