राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को 52 संदिग्ध मरीजों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। जांच के दौरान कोई भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, कोविड नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार तिवारी, बीएचएम राजू कुमार आदि ने बताया कि कोविड महा टीकाकरण अभियान हेतु जन जागरूकता फैलायी जा रही है। बूथ स्तर पर यह अभियान मंगलवार को आमडाढ़ी पंचायत में मनाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग