मकेर (सारण)- बाइक की ठोकर से साइकिल चालक की मौत हो गई ।शुक्रवार की शाम चकिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के समीप एक तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने सायकिल सवार को धक्का मार फरार हो गया । जख्मी को चकिया स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहाँ नाजुक हालत देखकर चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया जहा इलाज के क्रम में पटना पीएमसिच में मौत हो गई । मृतक चंदेश्वर शर्मा ग्राम ऊंचा केतुका निवासी हैं जिनकी उम्र 65 वर्ष बतायी जाती हैं । बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया, बाइक बिना नम्बर की है ।थाना अध्यक्ष शिव अमित कुमार ने बताया कि बाइक को थाना लाई गई है, बाइक सवार अजीत कुमार डीही ग्राम निवासी बताया जाता है । चंदेश्वर शर्मा की मौत से ग्रामीण बहुत मायूस है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग