मां का दाह-संस्कार करने वाली बहनों को विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय ने भेजवाया राशन सामग्री
मांझी(सारण)। विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय के कहने पर उनके अनुज उमाशंकर राय व मांझी प्रतिनिधि मुन्ना बाबा गुरुवार को फतेहपुर सरैया गांव राजबलम महतो के घर पहुंचे और अपनी मां का दाह- संस्कार करने वाली गरीब परिवार की चारों बहनों को श्राद्ध-कर्म में सहयोग के तौर पर राशन-सामग्री व कुछ नगद राशि प्रदान राशि प्रदान किया। उन्होंने भी साहसी बेटियों की प्रशंसा की और कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर मानवता के नाते पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले सदियों से चली आ रही परम्परा को तोड़ते हुए भाई नही होने के कारण इन बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा व मुखाग्नि देकर पुरुष प्रधान समाज मे एक मिसाल कायम किया था। जिसकी चारो तरफ अभी भी चर्चा हो रही है। मौके पर समाजसेवी मुक्तिनाथ यादव, हरीश तिवारी, अमरेंद्र सिंह, संजय बाबा, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग