शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण,आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

नगरा (सारण)- शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामला नगरा ओपी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है।इसे लेकर नाबालिग युवती ने नगरा ओपी थाना में केस दर्ज कराया है।जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपित दीपक कुमार साह है जो कि कादीपुर गांव का निवासी बताया जाता है।नाबालिग लड़की को छपरा मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नवलपुर गांव निवासी एक युवती को कादीपुर गांव का एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ यौनशोषण किया गया जिसके बाद युवती गर्वती हो गई।और फिर बुधवार की रात लड़की के घर युवक पहुच गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण को इस बात की भनक लगी तो जाकर पकड़ लिया।इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुचकर दोनों को समझा बुझाकर शादी कराने की पहल की।शादी की बात सुनकर लड़का भी शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन कुछ देर बाद लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया।वहीं इस सबंध में नगरा ओपीध्यक्ष कुंज बिहारी राय ने बताया कि लड़की को मेडिकल के लिए छपरा भेजा जाएगा।दिए हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग