खैरा मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा लगभग एक हजार मास्क का किया गया वितरण

नगरा (सारण)- प्रखंड क्षेत्र के खैरा बाजार में ग्राम पंचायत राज खैरा के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुधन भक्त के द्वारा लगभग एक हजार मास्क का वितरण खैरा बाजार के सभी दूकानदार को दे कर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत राज खैरा की मुखिया पति सत्रुध्न्न भकत के द्वारा अनलॉक 1 शुरू होने से पंचायत के लगभग सभी बाजार सभी दुकानें खुल रही है जिसके चलते लोगों की जरूरतों की सामान खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं एक-दो दिन से ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग बाजार में अपने जरूरतों का सामान खरीदने के लिए बिना मास्क के ही बाजार में घूम रहे हैं । इसलिए मुखिया प्रतिनिधि ने लगभग एक हजार मास्क जीविका के माध्यम से बनवा कर प्रत्येक दुकानदार एवं सब्जी बिक्रेता को एवं खरीददारों के बीच में वितरित किया। वही उन्होंने लोगों को यह समझाने का भी प्रयास किया कि अभी कोरोना वायरस से मुक्ति पूर्ण रूप से नहीं मिल पाई है इसलिए आप सभी घर से कम निकले यदि बहुत जरूरी हुआ तो निकलते वक्त मास्क का प्रयोग एवं समाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग