छवि खराब करने के उद्देश्य से गलत तरीके से वायरल की जा रही है काॅल रिकॉर्डिंग
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)- प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष तथा मुखिया प्रतिनिधि अमर कुमार सिंह के छवि खराब करने के उद्देश्य से गलत तरीके से काॅल रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही है। बिहार सरकार के द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में हरेक पंचायत में वार्ड सदस्य के माध्यम से हर परिवार को मास्क और साबुन दिए जाने का आदेश निर्गत किया गया था। जिसमें मशरक पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 के वार्ड सदस्यीय के देवर ने उसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि से अवैध रूप से पैसा की मांग की गई। मना करने पर उसने प्रतिनिधि अमर कुमार सिंह को धमकी भी दिया। और उसने अपने पंचायत सचिव के द्वारा कहे गए बात को गलत तरीके से काॅल रिकॉर्डिंग के साथ सोशल मीडिया पर लिखी गई झूठी बातें वायरल किया जा रहा है। जिसमें पंचायत सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिहार सरकार के द्वारा भेजे गए आपदा राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा और अभी कुछ वार्डो में मास्क साबुन बाटा गया है वही कुछ वार्ड में अभी आने वाले समय में वितरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग