राजद नेता ने कोरोना योद्धा पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव के द्वारा कोरोना योद्धा एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को एक-एक सुरक्षा किट भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एकमा, जनता बाजार, रसूलपुर, मांझी आदि थाना परिसर में पहुंच कर सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया। मांझी थाना परिसर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, एकमा नगर पंचायत के नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, रवि महतो, पवन कुमार सिंह, वकील यादव, भोला शर्मा, राजेंद्र साह, रितेश पटेल, रिशु महतो आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग