ट्रूप लीडर व एडवांस स्काउट शिक्षक ने अपने किया वृक्षारोपन
छपरा (सारण)- आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट और गाइड सारण के डीओसी आलोक रंजन के निर्देशानुसार गड़खा बसंत के (बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन ट्रूप बसंत) के ट्रूप लीडर व एडवांस स्काउट शिक्षक ने आज बसंत अपने आवास पर बगीचे में आम का पेड़, और लीची का पेड़ लगाया । वही आशीष ने बताया कि हम लोग लगातार कोशिश में हैं कि प्रत्येक शुभ अवसर एक पेड़ लगाया जाए। आज हमारे साथ इस मुहिम में जुड़े नारायणपुर मिडिल स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार सिंह,व समाजसेवी पवन कुमार सिंह,वही जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी सारण वासियों को हार्दिक सुभकामनाये दी तथा सभी को आज के दिन ही नही अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों पर कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की ताकि हम अपने पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना एक छोटा सा योगदान दे सके। यकीनन आशीष के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय हैं,मुझे गर्व हैं ऐसे ऊर्जावान युवायों पर जो स्काउट के सिद्धांतों को संभाले रखने में भारत स्काउट और गाइड की मदद करते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग