अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया 36 लीटर शराब
अमनौर(सारण)। कोरोना अनलॉक 01 में छुट मिलते ही अमनौर पुलिस अवैध शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसने को लेकर एक्टीव हो गई है। पुलिस ने शनिवार की देश शाम छापेमारी कर करीब 36 लीटर अवैध शराब बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार अमनौर अगुआंन बाईपास रोड नहर से सटे एक बन रहे नया मकान में एसआई आजाद खान ने छापेमारी कर 36 लीटर शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान तीन धंधेबाज फरार हो गये। थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि फरार तीन धंधेबाजों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में अमनौर हरनारायण के मकानमालिक रिंकू कुशवाहा,राज कुमार,गोरौल के बीरू राय शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग