राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में एक व्यक्ति की कुआं में डूबने से मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी स्व. योगेंद्र मांझी का पुत्र रंजीत मांझी बताया जाता है। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी राधिका देवी ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गत 5 मई को उनके पति संध्या करीब सात बजे शौच से आये और हाथ मुँह धोने के लिए कुएं पर गए एवं कुआं से पानी निकालने के क्रम में पैर फिसलने से कुआं में चले गए। हल्ला करने पर आसपास के लोग आये। कुआं में अधिक पानी होने के कारण कांटा डालकर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण उनकी मौत हो गई। वे ही एक मात्र घर के कमाऊ सदस्य थे। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग