राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में उतर प्रदेश के गाजियाबाद की क्राईम ब्रांच पुलिस ने बैक फ्राड के मामले में मशरक थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व गाजियाबाद क्राईम ब्रांच डीएसपी राजेश चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने बताया कि बैंक खाते में फ्राड के मामले में मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव निवासी अवधेश मिश्रा पिता पारस मिश्रा नामजद अभियुक्त हैं।जो फरार है उसी मामले में जांच पड़ताल को लेकर उसके पैतृक गांव में छापेमारी की गई थी। हालांकि छापेमारी में वह गांव में नही पाया गया।उस पर बैक खातों से फ्राड करने का मामला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग