- नलजल, घर में लगा पंखा, एमसीबी, बिजली तार व अन्य सामान जलकर नष्ट
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शुक्रवार की रात्रि जमकर हो रही बारिश व मेघ गर्जन के दौरान वार्ड नम्बर तीन में अवस्थित नलजल घर पर आकाशीय बिजली ठनका गिरने से उसका छत फट गया। साथ ही नल जल घर में लगा पंखा, एमसीबी, मेन बोर्ड, वायरिंग, लोहे का पाइप व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। वार्ड सदस्य दिलीप महतो ने बताया कि शुक्रवार को आधी रात्रि के बाद आयी बारिस के दौरान बहुत तेज का गर्जन हुआ। लगा कि घर पर हीं बिजली गिर गई। सभी लोग डर गए। रात भर लगातार जोड़दार बारिस के साथ मेघ गर्जन होते रहा। इस दौरान रात भर बिजली गुल रही। सुबह में जब नलजल घर मे गए तो देखा कि छत फटा है। पंखा नीचे गिरा है। सभी वायरिंग जल गया है। लोहे का पाइप फट गया है। उन्होंने बताया कि गनीमत था कि उस समय कोई नलजल घर के उस कमरे में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं फेनहारा गद्दी गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गया जिससे ट्रांसफार्मर जल गया और पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। समाचार प्रेषण तक उक्त गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग