धनाव में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत सन्दिग्ध स्थिति में हो गई
बनियापुर(सारण)। थानाक्षेत्र के धनाव में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत सन्दिग्ध स्थिति में हो गई। मृतक पवन मिश्रा की पत्नी प्रिया देवी बताई जाती है। महिला की मौत को लेकर कई तरह की चर्चे किये जा रहे हैं। बनियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका के गर्दन पर फंदे की निशान पाए गए। शव जमीन पर पड़ा मिला. चर्चा यह भी है कि बीती रात पति पत्नी के बीच बिवाद हुआ था। जिसके बाद महिला अपने कमरे में चली गई। मौत के कारणों का स्पष्ठ जानकारी नही मिल पा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा। समाचार प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मौत की कारणों का पता लगाने में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग