अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम में विषैले सांप के काटने से 7 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई|मृतक शिवम कुमार पिता मनोज भारती बताया गया है। शिवम अपने तीन भाई बहनो मे सबसे छोटा था। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शिवम सोमवार की देर रात्रि घर में चटाई पर सोया था कि अचानक विषैले करैत ने उसे डस लिया। बच्चे द्वारा इसकी जानकारी अपनी मां को दी गई। बच्चे की खराब होती स्थिति को देखकर परिजन उसे आनन-फानन मे जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बाद मंगलवार की सुबह में ग्रामीणों ने सांप को खोज करके मारा।

मृतक लड़का का फाईल फोटो


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन