संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के झखडा गांव निवासी तथा भागलपुर में पदस्थापित शिक्षक शैलेश राम की पटना इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को ड्यूमाइगढ़ घाट पर मृत शिक्षक का दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मालूम हो कि रविवार को छपरा जाने के क्रम में एकमा के समीप एक ऑटो ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी थी तथा बाइक पर सवार शैलेश राम तथा उनके भाई व मांझी ब्लॉक में कार्यरत विकास मित्र शैलेन्द्र राम बुरी तरह जख्मी हो गए थे। शैलेन्द्र राम का अभी भी इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग