संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलपुल के पाया नम्बर चार के ऊपर ट्रेन से कटकर एक बृद्ध ब्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली। घटना मंगलवार की दोपहर की है। मांझी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों से मिली सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मौके पर मौजूद एएसआई जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक कुर्ता व लुंगी पहने हुए था तथा उसके कमर में गमछा लिपटा हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास थी। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग