एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन लगातार प्रखंडों का दौरा कर पंचायत के कोरोना योद्धाओं को कर रहे है सम्मानित

छपरा (सारण)। एमएलसी का भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन लगातार विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर पंचायत के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करते रहे है।इसी क्रम में बुधवार को जिले के दिघवारा प्रखंड, दिघवारा नगर पंचायत, सोनपुर प्रखंड, सोनपुर नगर पंचायत, दरियापुर प्रखण्ड, परसा प्रखंड, मकेर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौड़ा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों यथा वार्ड सदस्यों के साथ-साथ संबंधित पंचायतों के विकास मित्रों को कोरोना यौद्धा के रूप में सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि गांव कि प्रगति को ले वार्ड सदस्य के साथ-साथ विकास मित्र अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही विकास मित्र एक योद्धा के रूप में कार्य किए है। जो काफी प्रशंसनीय है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों तथा विकास मित्र को सम्मानित करना गौरव की बात होती है। परन्तु आज की अवसरवादी राजनीति ने पंचायत प्रतिनिधियों में वार्ड सदस्यों एवं विकास मित्रों की प्रति अपनी भूमिका लोगों ने नजरअंदाज कर दिया है। अपने विभिन्न प्रखंड के यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि आज तीन प्रखंड में गड़खा, अमनौर, मढ़ौरा का दौरा कर वहां के पंचायत स्तरीय कोरोना योद्धाओं के साथ साथ मढ़ौरा नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को भी सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करने का काम किया जाएगा।





More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग