राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव निवासी से देवरिया नहर पर जन्मदिन पार्टी से मोटरसाइकिल से वापस आने के दौरान मारपीट कर रूपये छीनने का मामला सामने आया है। मामले में कृष्णा राम पिता गौतम राम गांव दुरगौली निवासी ने बताया कि वह अपने मित्र सुनील कुमार राम के साथ बहरौली गांव से जन्मदिन की पार्टी से वापस आ रहा था कि देवरिया नहर पर राजेश कुमार प्रसाद, पप्पू बिहारी ने रोककर मारपीट कर 22000 रूपये छीन लिया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग