पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक, (सारण)। बिहार में बड़े स्तर पर बीडीओ का तबादला हुआ है। इसकी अधिसूचना बुधवार की शाम जारी कर दी गयी। जिसमें मशरक के बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा का भी तबादला कर दिया गया है इन्हें मशरक से अरवल जिला भेजा गया है वही मनोज कुमार को नया बीडीओ बनाया गया है।वे इसके पूर्व वैशाली जिले में पदस्थापित थें। साथ ही प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी विश्वनाथ सिंह,नाजीर चंद्रभूषण कुमार,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद, प्रधान सहायक नागेन्द्र प्रसाद यादव,आईटी इंचार्ज विवेक कुमार और अंचल से राजस्व कर्मचारी धूपनाथ सिंह का भी स्थानांतरण हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग