नित्यानदं। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के शहर छपरा गांव में गुरुवार के अहले सुबह सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर छपरा गांव निवासी प्रभु सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी सुबह में अपने घर मे झाड़ू लगा रही थी इस क्रम में एक विषैला सांप ने दंश मार दी जिससे वह अचेत होने लगी परिजन आनन फानन में मुजफ्फरपुर इलाज के लिए ले जाने लगे तो रास्ते मे ही मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया मृतका के पुत्र व पुत्री अपनी मां के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रो रहे थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग