अंतर ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट दूर्गापुर टीम विजयी
माँझी(सारण)। सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्टूडेन्ट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंतर ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में दुर्गापुर की टीम ने ताजपुर की टीम को छह विकेट से पराजित किया। इससे पहले टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा तथा लोजपा नेता मुंन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ताजपुर की टीम ने 110 रन बनाया। जबाब में दुर्गापुर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित दस ओवर में एक सौ ग्यारह रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मौके पर अमित कुमार यादव भीम कुशवाहा राजीव रोबिन बैजनाथ यादव परवेज आलम आदि भी मौजूद थे। संचालन बशीर अहमद उर्फ बबलू ने किया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग