भागलपुर: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बड़े स्तर ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। इसका देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने 257 अफसरों के तबादले पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही भागलपुर जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदों के तबादले का आदेश पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे में सात प्रखंडों में बीईओ का पद खाली रह जाएगा। जानकारी हो कि 30 जून को बईओ के तबादले का आदेश जारी किया गया था। सात नए बीईओ को भागलपुर भेजा गया था। वहीं चार बीईओ भागलपुर से बाहर दूसरे जिले में गए थे। इस आदेश का पालन होने के बाद भी चार प्रखंड सुल्तानगंज, गोराडीह, सन्हौला और शाहकुंड में पद खाली हो जाता और नवगछिया का सातों ब्लॉक भर जाएगा। नवगछिया अनुमंडल में सात में से अभी दो बीईओ ही हैं। शेष पद खाली है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि राज्यस्तर से इस पर रोक लग गई है। सूत्रों ने बताया कि कुछ बीईओ का गृह जिला में तबादला होने की शिकायत मिली थी। इस कारण इसपर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग