पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प पर लोगों की भीड़ से हंगामा उत्पन्न हो गया। पहले हम पहले हम में वैक्सीन लेने के लिए हंगामा शुरू हो गया वही आक्रोशित लोगो बेच फेक फाक करने लगें जिससे वैक्सीनेशन कैम्प पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि वैक्सीन की मात्रा उतनी नहीं है,जितनी संख्या में लोग उपलब्ध हैं। लोगों ने कहा कि जब वैक्सीन नहीं तो पहले सूचना देनी चाहिये थी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शनिवार की सुबह आठ से ही लोग केंद्र पर आना शुरू हो गये थे। इतना ही नहीं ऑन स्पॉट पंजीककरण भी किया गया। गर्मी में लाइन में लगे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्र पर तैनात प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश का कहना था कि वैक्सीन की डोज कम और लोग अधिक आ गये थे। हंगामा बढऩे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर पुलिस सुरक्षा में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग