राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह महिला सहित 25 लोग घायल हो गये। वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर करईलिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मारपीट में शांति देवी, सुशील यादव, अशोक कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, राजेश कुमार, धनन्जय यादव, जलेबा देवी, भगवान यादव, रामबाबू व शैलेन्द्र कुमार यादव घायल हो गये। जबकि बरवां गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह, सुशीला देवी व अमरनाथ सिंह घायल हो गये है। वहीं शीतलपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सुधांशु कुमार, अरूण कुमार यादव, शिवनाथ यादव, उमरावती देवी, लालमुनि देवी, काजल कुमारी, रितु कुमारी, किरण देवी व संजय पंडित घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल धनंजय यादव, जलेबा देवी, भगवान यादव, रामबाबू, शैलेन्द्र कुमार यादव, वीरेन्द्र सिंह, दीनानाथ सिंह व अमरनाथ सिंह को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सा चल रही है। इस संबंध में घायलों के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग