अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जिले के खूबसूरत खेल मैदानों में शुमार होने वाला जलालपुर का खेल स्टेडियम आजकल बदहाल है। इसमे कचरे का ढेर फैला है। इससे यहां। खेल प्रशिक्षण ले रहे स्थानीय व बाहरी खिलाड़ियों को परेशानी का सामना है। वहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बहुचर्चित फुटबाल क्लब दुर्गा स्पोटिंग के संचालक व प्रशिक्षक अमृतांशु भूषण मिश्र ने बताया कि जलालपुर हाई स्कूल का यह खेल मैदान पूरे बिहार में चर्चित है। इसकी भव्यता और विशालता खिलाड़ियों को भाती है। इन दिनों इसमें बहुत सारा कचरा फैला होने से सुबह शाम फुटबॉल व अन्य खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना है। उन्होंने बताया कि जलालपुर बाजार का सारा कचरा दुकानदार इसी खेल मैदान में फेंक दे रहे हैं। वहीं हमेशा गेट खुला रहने से इसमें आवारा पशु घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाते हैं। वही खेल परिसर मे असामाजिक तत्व व नशाखोर भी इधर- उधर घूमते रहते हैं। इससे प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों खास कर महिला खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम की खूबसूरती के कारण ही यहां राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मोईनुल हक कप का एक मैच भी राज्य सरकार ने कराया था। वहीं कुछ दिन पहले ही पंजाब एफसी ने यहां खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का भी आयोजन किया था और बहुत सारे खिलाड़ी उसमे यहां से चयनित होकर पंजाब एफसी के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए गए हुए हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए यह खेल मैदान पूरे जिले में जाना जाता है। सुबह-शाम दर्जनों फुटबॉलर प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन खेल मैदान में इतनी गंदगी है कि यहां पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। चारों तरफ कचरे का अंबार फैला हुआ है। हम खिलाड़ी यथा सम्भव इसको साफ करते हैं। लेकिन गंदगी इतनी है कि हम खिलाड़ियो के वश के बाहर की बात है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि वे इस खेल मैदान की ओर ध्यान दें,जिससे यहां की गंदगी दूर हो सके। यहाँ प्रशिक्षण ले रहे युवाओ को परेशानी नही हो|इससे सैकड़ों प्रतिभावान युवा खिलाड़ी यहां से खेल में प्रशिक्षित होकर राज्य और राष्ट्र का नाम रौशन कर सकेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग