संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धरती हरी- भरी होगी, तभी हमारा जीवन भी हरा- भरा एवं खुशहाल होगा। जब तक पृथ्वी पर बृक्ष सही सलामत है, तभी तक मानव जीवन का अस्तित्व बरकरार है। अन्यथा बृक्ष के अभाव में मानव जीवन की कल्पना करना बेमानी होगी। उक्त बातें पीएमसीएच के प्रशिद्ध प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका पांडेय ने रविवार को अपने पैतृक गांव बनियापुर के हरपुर में पौधारोपण करते हुए कही। इस दौरान महिला चिकित्सक द्वारा उपस्थित लोगों के बीच एक हजार से अधिक फलदार और छायादार बृक्षों का बितरण किया गया। महिला चिकित्सक ने पौधारोपण मुहिम को सफल बनाते हुये लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और महिला चिकित्सक के माताजी श्रीमती उमा पांडेय ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है। पेड़ो से न सिर्फ हमे फल और छाया प्राप्त होती है। बल्कि देश में बढ़ती प्रदूषण को कम करने और प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने में भी पेड़- पौधे काफी सहायक सिद्ध होते है। वर्तमान समय मे जिस रफ्तार से पेड़ो की कटाई हो रही है।उस अनुपात मे वृक्षारोपण का कार्य नहीं हो रहा है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए परेशानी का सबब होगा।ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की गई। चिकित्सक के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ो फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को ‘एक व्यक्ति एक बृक्ष’ प्रतिवर्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर दीनानाथ पांडेय,उपेंद्र पांडेय, नीरज पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, मुखिया शिवाजी दास, डब्लू यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग