राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। परिजनों की शिकायत पर एकमा थाने के एएसआई दिनेश्वर कुमार ने सशस्र पुलिस बल के सहयोग से बेदूपुर गांव से शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा कर रहे योगेन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि बेदूपुर गांव के कमला राय के पुत्र योगेन्द्र राय शराब पीकर परिजनों से मारपीट कर रहा है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के निर्देशानुसार पुलिस ने योगेन्द्र राय को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग