राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचौड़र निवासी व मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया के सेवानिवृत शिक्षक स्व. आजादी प्रसाद सिन्हा की रविवार को सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। भूतपूर्व शिक्षक स्व. सिन्हा के पैतृक आवास पर सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक दीप नारायण सिंह ने स्व. सिन्हा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं स्व. सिन्हा के तैलचित्र पर उनकी पत्नी नन्दिका सिन्हा, शिक्षक अवधेश प्रसाद सिन्हा, निरंजन सिन्हा, रवि रंजन सिन्हा, राकेश सिन्हा, रामकुमार प्रसाद, जितेंद्र सिंह, पुत्र मनन कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, भरत ठाकुर, फूलना महतो, आदित्य समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग