कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल, चोरी की बाइक व मास्टर चाबी बरामद
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एसपी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु चलाया जा रहे अभियान के तहत अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी की त्वरित कार्रवाई से एकमा पुलिस ने चोरी की बाइक, लोडेड कट्टा, मोबाइल, मास्टर चाबी सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया है कि छपरा- सीवान हाइवे 531 पर एकारी गांव के समीप से अपराध नियंत्रण हेतु अभियान में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी श्रवण राम के पुत्र राजवीर कुमार राम व नवलपुर गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र प्रीतम यादव के अलावा रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी गांव निवासी बृज किशोर साह के पुत्र श्रवण कुमार साह को एएसआई शुभ नारायण तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल, एक मास्टर चाबी और चोरी की एक बाइक बरामद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग