नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के हरना पंचायत के बनवारीपुर गाँव निवासी संध्या कुमारी पति शैलेश कुमार को असाध्य रोग के लिए स्थानीय युवा भाजपा नेता चन्दन सिंह और पंचायत समिति प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सुमन ने सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि से दूरभाष पर बात की जिसको गम्भीरता से लेते हुए श्री रूढ़ि ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज के बेहतर इलाज के लिये एक लाख रुपये स्वीकृत कराई। इसी क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूढी के निर्देश पर परसा के स्थानीय युवा भाजपा नेता चन्दन सिंह और पंचायत समिति प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सुमन के नेतृत्व में संजय सिंह,शम्भू राय, ने पीड़ित के घर पहुच कर उनके परिजन को स्वीकृति पत्र सौपा, स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित के परिजनों ने बहुत ही खुशी जाहिर किया, उनलोगों ने सांसद श्री रूढ़ि और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, चन्दन सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार को माननीय सांसद श्री रूढ़ि से बात करवाई जिसपर श्री रूढ़ि ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया, इस मौके पर वार्ड सदस्य संजय राय, अर्जुन राय, अनुज यादव,बबलू कुमार, कुणाल कुमार, धर्मनाथ राय एवम सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें !


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग