राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। मोदी मंत्रिमंडल में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को जगह मिलने के बाद जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। बुधवार को मोदी कैबिनेट मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार महतो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम सबके आदरणीय माननीय राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार। मुख्य प्रवक्ता संतोष महतो ने आगे कहा कि आरसीपी सिंह बिहार के साथ-साथ देख देश के विकास में अहम योगदान देंगे। उनके कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जदयू के सभी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उन्होंने जदयू नेता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरसीपी सिंह कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने का काम करेंगे। संतोष महतो ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद बिहार के लिए विशेष मिलने की उम्मीद है। बधाई देने वाले लोगों में चन्द्रभूषण पण्डित, रंगलाल महतो, बिन्द महतो, रतनेश भास्कर, बबन बिन्द, उमेश सिंह, मुखिया अशोक कुशवाहा, विनोद सिंह, गंगा महतो, जयप्रकाश मुखिया सुरेंद्र चौहान आदि का नाम शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग