पंकज कुमार सिंह राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के चंदेश्वर मोड़ के पास धर्म जागरण समन्वय विभाग की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रमंडलीय प्रचारक व धर्म जागरण समन्वय समिति के विभाग प्रमुख संत रविदास मौजूद रहे। मौके पर आरएसएस प्रांतीय सह सांस्कृतिक प्रमुख शीला नाथ सिंह,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, दुर्गेश कुमार गुप्ता, नंदन बाबा, दिनेश कुशवाह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। मौके पर संत रविदास जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन है, आज संघ में करोड़ों स्वयं सेवक भारत के कोने-कोने में राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति की अलख जगा रहे हैं। धर्म जागरण समन्वय विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही घटक संगठन है, जो कि पूरे भारत वर्ष में हिन्दुत्व के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना महाराष्ट्र में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की। मात्र पांच-सात स्वयंसेवकों के साथ संघ की शाखा का प्रारंभ हुआ और आज संघ अपने करोड़ों स्वयं सेवकों के साथ देश ही नहीं वरन विदेशों में भी भारत माता की राष्ट्र भक्ति की अलख जगा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने का प्रयास किया जाय एवं जो सनातन धर्म से अन्य किसी धर्म को अपना लिया है। उनको पुन: अपने धर्म यानी सनातन धर्म में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाय।सरकार धर्मांतरण बिल लाए अन्यथा साधु संत आंदोलन करेंगे। वही धर्म जागरण समन्वय समिति के विभाग प्रमुख का स्थानांतरण दरभंगा हुआ है उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग