छपरा (सारण)- : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा सोमवार के दिन दोनों पालियों में अतिरिक्त पेपर की समाप्ति के बाद संपन्न हो गई । इस पेपर में अर्थशास्त्र, होमसाइंस, म्यूजिक,एडवांस मैथ आदि होते है ,जो परीक्षार्थियों के ऊपर निर्भर करता है कि वे फार्म भड़ते समय इस पेपर को रखे या नही।इसके कारण ज्यादातर परीक्षार्थी अतितिक्त विषय को नहीं रखते है। जिसके चलते परीक्षार्थियों की संख्या बहुत ही कम होती है । सारण जिले में भी मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन शनिवार को ज्यादातर परीक्षार्थी परीक्षा के खट्टे मीठे अनुभवों के साथ चेहरे पर मुस्कान लिए हुए अपने घर को लौट गए। क्योंकि उनकी परीक्षाएं शनिवार को ही समाप्त हो गई । सोमवार को परीक्षा की पूर्ण समाप्ति पर सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों , वीक्षण कार्य में लगे कर्मचारी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियो ने राहत की सांस ली।सोमवार के दिन अतिरिक्त पेपर की परीक्षा दोनों पालियों में सम्पन्न होने के साथ ही मैट्रिक परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से समाप्त हो गई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग