राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी धीरज प्रकाश सिंह ने पंचायत में हुए विकास राशि की खर्च व विभिन्न कार्य अनिमितता को लेकर सूचना के अधिकार के तहत तथा इसी सम्बद्ध में जिला समाहर्ता सारण को डाक पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रेषित किया है। जिसमे मुखिया पंचायत सचिव समेत सभी जनप्रतिनिधियों पर कई संगीन आरोप लागये है।वही आवेदन के जरिये धीरज प्रकाश ने पंचायत में कार्यो व राशि जांच करने की मांग की है। उधर इस संदर्भ में इनायतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छवि धूमिल करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने हेतु बेवजह आरोप लगाए जा रहे है।जो बिल्कुक निराधार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग