राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता नवलेश कुमार सिंह को विद्यार्थी परिषद रिविलगंज नगर इकाई के नगर अध्यक्ष इंजीनियर संजीव कुमार सिंह नगर मंत्री अविनाश सिंह स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक दिवाकर सिंह रोहित सिंह,सचिन कुमार चौरसिया के द्वारा उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यार्थी परिषद रिविलगंज नगर इकाई के नगर अध्यक्ष इंजीनियर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विद्यार्थी परिषद के प्रमुख दायित्व का निर्वहन कर चुके वर्तमान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य नवलेश कुमार सिंह को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यालय प्रभारी का जिम्मेवारी देकर हम सभी कार्यकर्ताओं को गौरवांवित किया गया है। सम्मानित करने वाले में अभाविप रिविलगंज नगर इकाई के नगर अध्यक्ष ई० संजीव कुमार सिंह,नगर मंत्री अविनाश सिंह,सचिन कुमार चौरसिया,रोहित सिंह, राकेश चौरसिया इत्यादि सामिल थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग