नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के दरिहारा पंचायत के वार्ड नं 9 सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि को जल जमाव का समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा,ज्ञात हो की कई दिन से हो रही बारिश के कारण जलजमाव हो गया था जिसको लेकर ग्रामीणों कई प्रतिनिधि से भी गुहार लगाने के बाद समस्या का समाधान नहीं निकला तो फिर दरिहारा निशक के ग्रामीणों ने जल जमाव के निकासी औऱ नाला निर्माण के लिए वार्ड सदस्य सीटू सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रजेश सिंह ,सनी सिंह ,सुभाष सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और बुद्धिजीवियों ने सांसद के करीबी पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा ,इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चुनमुन सिंह, शिव शंकर साह, देवपतिया देवी ,संगीत देवी,उर्मिला देवी,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, वही सांसद के करीबी राकेश सिंह ने स्थानीय लोगों से रुडी जी से फोन पर बात कराया ,तो रुडी जी ने भरोसा दिलाया कि आपके समस्या का समाधान बहुत जल्द निकल जायेगा, सभी ग्रामीणों ने इसके लिए आभार व्यक्त किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि