- गिरफ्तार दोनो अपराधकर्मियों के पास से 02 देशी कट्टा / पिस्तौल एवं 04 जिन्दा कारतुस किया गया जप्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में रिविलगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी के सहयोग से सघन छापामारी कर रिविलगंज थानान्तर्गत योगी बाबा के बगीचा से लूट/आर्म्स एक्ट एवं N.D.P.S. ACT के कई कांडो में वांछित अपराधकर्मी 1. अजित कुमार सिंह, उर्फ हीरो पिता- सत्यनारायण सिंह सा० नयका बड़का बैजू टोला 2. बिटु सिंह पिता विक्रमा सिंह सा० – नयका लोहा टोला दोनो थाना – रिविलगंज जिला – सारण को गिरफतार किया गया तथा इनके पास से 02 देशी कट्टा एवं 04 जिन्दा कारतुस जप्त किया गया। गिरफतार अपराधकर्मी अजित कुमार सिंह द्वारा पूछ – ताछ के दौरान रिविलगंज व कोपा थानान्तर्गत लूट के कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है। कुख्यात अपराधकर्मी अजित कुमार सिंह पर एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग