पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के मामले में विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। इसी संबंध में राजद नेता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि विधायकों में भय का वातावरण है। ऐसे में क्या विधानसभा में विधायकों की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए या नहीं ?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, विधायकों में भय का वातावरण है। जनता का सवाल उठाने गए और वहां लात-घूंसे, डंडे पड़ रहे हैं। इस बारे में आपने जांच की होगी, उसका क्या नतीजा है। क्या विधानसभा में विधायकों की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए या नहीं ? विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा परिसर में भारी संख्या में पुलिसबल किसके आदेश से पहुंचा था ? उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से आए हुए पुलिसकर्मियों को विधायकों पर अत्यधिक बल प्रयोग करते हुए बूटों से मारने, जानवरों की तरह उठाकर पक्के सतहों पर पटकने सहित जानलेवा हमला करने का आदेश किसने दिया था ?
महंगाई के खिलाफ राजद का विरोध प्रदर्शन: इसी बीच राजद नेता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही हैं। लगातार पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। आने वाली 18 तारीख को बिहार के सभी प्रखंडों में हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और 19 तारीख को हर जिÞला मुख्यालय में इसका विरोध करेंगे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी