पटना: बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग की बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद जिले का पुलिस अधीक्षक, पटना नगर (मध्य) के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का भोजपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला किया गया है। विनय तिवारी को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा के समादेष्टा पद का अतरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसी तरह सहायक पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), पटना स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का नगर पुलिस अधीक्षक, दानापुर (पटना) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को पटना का पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और बाढ़ (पटना) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अम्बरीष राहुल को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने बालू के अवैध उत्खनन मामले में औरंगाबाद और भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी), दो जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और एक अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को हटाकर मुख्यालय बुला लिया है। औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका और भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे को पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने को निर्देश दिया गया है। राकेश कुमार दुबे अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग