राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा आसन्न पंचायत चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को ले विभिन्न थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में नयागांव थाने से स्थानांतरित होकर आए एसआई बिरेंद्र राम ने बुधवार को खैरा थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। वहीं खैरा थानाध्यक्ष रहे विकास कुमार सिंह भी मांझी थानाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभाला। जानकारी के अनुसार नयागांव थाना में पदस्थापित पुअनि बिरेन्द्र राम ने बुधवार को अपना योगदान नए थानाध्यक्ष के रूप में करते हुए कहा कि सर्वप्रथम थाने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के साथ ही अपराध पर नियंत्रण, शराब व शराब माफियाओं से क्षेत्र को मुक्त करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। वहीं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था द्वारा पुलिस-पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र के लोगों के बीच भय मुक्त माहौल स्थापित करना भी मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन