पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीएचसी में गुरुवार की देर रात्रि में एक युवक को अचेतावस्था में इलाज के लिए सड़क किनारे से उठाकर एक युवक को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां थाना पुलिस ने अचेत युवक की मोबाईल से उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोन्ध भगवानपुर गांव निवासी नलख राउत का 35 वर्षीय पुत्र स़तोष राउत के रूप मेें हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद अचेत युवक के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होता देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मोबाईल पर सूचना मिली की एक युवक अचेतावस्था में गिरा पड़ा है जिसे पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, राजेश कुमार रंजन,ओम प्रकाश यादव की मौजूदगी सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक के होश में आने के बाद ज्यादा जानकारी मिल सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग